प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने पलटा अपना आदेश यह कारण बताया आदेश निरस्त होने का

रायपुर: प्रदेश भर में स्कूल एक बार फिर से खुल गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने ड्रेस कोड को लेकर एक अहम फैसला कल दोपहर लिया था। एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ के निजी विद्यालयों में यूनिफ़ॉर्म की बाध्यता को फ़िलहाल समाप्त कर दिया था । स्कूलों में इस सत्र के लिए विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू नहीं होगा और बच्चे सामान्य वेशभूषा में स्कूल जा सकेंगे।


प्रदेश भर में छठवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल खुलने के बाद से विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने 2021- 2022 सत्र में सभी विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। मगर आगामी सत्र 2022 – 23 में यूनिफ़ॉर्म के नियम यथावत बने रहेंगे।

लेकिन शाम होते होते एसोसिएशन में पुराने आदेश को निरस्त कर नया आदेश जारी किया जिसमें यह कहा गया है कि स्कूलों का अनुशासन उसके यूनिफार्म से बंधा होता है। पालकों के निवेदन उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सिर्फ 2 महीने के लिए यूनिफॉर्म की बाध्यता को समाप्त किया गया था लेकिन इस मामले पर भ्रम फैलने की आशंका के कारण इसे वापस लिया जा रहा है।

आज 15.2.2022 को छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र क्रमांक 1502 – ए तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *