बिग ब्रेकिंग्:मजदूरी कर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा युवक की घटना स्थल पर ही मौत

बिलासपुर :तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में हुआ बड़ा सड़क हादसा हुआ है ट्रक क्रमांक सीजी15डीजे5342 ने एक साइकिल सवार युवक ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक आकाश दास सतगुरु कुर्सी कंपनी में काम करता था।

रोज की तरह आज भी अपना काम खत्म करके घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने आकाश को ठोकर मार दी।आकाश के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गयी। सिरगिट्टी पुलिस घटना स्थल पहुचकर पंचनामा कार्यवाही कर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *