मुंगेली। हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरु पर्व गुरुघासीदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली जिले के लालपुर धाम पहुंच रहे हैं जिसके लिए आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री से मिल विधिवत निमंत्रण दे दिया है। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियो में जुट गया है। बता दें 18दिसम्बर बाबा गुरुघासीदास जयंती पर लालपुरधाम में होगा भव्य मेले के रूप में आयोजन होगा।