घाटी में घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने किया नाकाम 3 घुसपैठ को मार गिराया

जम्मू कश्मीर :पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है इस बीच जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया है और सांबा में भारतीय सीमा सुरक्षाबल (BSF) के जवानों ने तीन घुसपैठियों को मार गिराया है। उनके पास से 36 किलो मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

फिलहाल मामले में जांच जारी है। यह जानकारी बीएसएफ ने दी है अभी हाल ही में पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया था।दो और तीन फरवरी की दरमियानी रात को बीएसएफ के एक जवान को कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी, जिसके बाद उसने अपने साथियों को सतर्क किया था।

जवानों ने घुसपैठिए को ललकारा, लेकिन वह नहीं रुका। तब जवानों ने गोली चलाई जिससे अज्ञात घुसपैठिया घटनास्थल पर ही ढेर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *