बिलासपुर: विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमेन के रिक्त 3000 पदों पर भर्ती की जा रही है।इसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें पात्र उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) और फिजिकल एबिलिटी टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) 21 फरवरी से प्रारंभ हो रही है।
बिलासपुर के तिफरा कार्यालय के सेक्टर डी में बारह सौ उम्मीदवारों को शामिल होने के लिए बुलावा पत्र जारी किया गया है। लाइन परिचालक बनने के लिए तीन हजार पदों के लिए एक लाख नौ हजार लोगों ने ने आवेदन जमा किए थे।
फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों का पहले दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।उसके सही होने के बाद उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को 13 मीटर ऊंचे खम्भे पर चढ़ने का टेस्ट देना होगा।
इसमें सफल होने वालों को अगले क्रम में 25 किलो का बोरी लेकर आधा किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। इस परीक्षा के लिए कंपनी ने तिफरा के सेक्टर डी में में बिजली के दो खम्भे लगा लिए हैं साथ ही अन्य तैयारी भी पूरी कर ली है।