पंजाब ब्रेकिंग- विधानसभा चुनाव में चन्नी होंगे CM का चेहरा,राहुल गांधी ने किया एलान

लुधियाना। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के सीएम फेस हाेंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लुधियाना रैली स्थल में यह ऐलान किया। रैली में पहुंचने पर राहुल गांधी ने स्वर काेकिला लता मंगेशकर काे श्रद्धांजलि दी। हलवारा एयरपोर्ट से जिस कार में राहुल हयात रिजेंसी पहुंचे, उसे सुनील जाखड़ ड्राइव कर रहे थे।

हीराें के बीच एक हीरा निकालना आसान काम नहींः राहुल गांधी
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब ने मुश्किल काम दिया। 2004 से राजनीति में हूं। थोड़ी समझ राजनीति की है। राजनेता 10-15 दिन में पैदा नहीं होता। राजनेता सालों लड़कर संघर्ष तक ही बनता है। कांग्रेस के पास हीरों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस की छवि धूमिल करने के लिए हमारे नेताओं के बारे में झूठ बोला जाता है। हमारे पीएम भी लड़ाई लड़ते हैं, लेकिन वे अपनी लड़ाई लड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *