मालगाड़ी का इंजन बेपटरी होने से मची अफरा-तफरी

कोरबा:कोरबा में मालगाड़ी का इंजन बेपटरी होने से अफरा-तफरी मच गई| जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी बालको प्लांट से कोयला खाली कर लौट रही थी। इसी दौरान वेस्ट केबिन के पास इंजन ट्रैक से नीचे उतर गया।

बताया जा रहा हैं की इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के चलते इस रूट पर चलने वाली मालगाड़ियां प्रभावित हो गई हैं। रेलवे अफसरों का कहना है कि शाम तक परिवहन व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *