रघु यादव की रिपोर्ट
मस्तूरी: कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मस्तुरी के पूर्व विधायक पर बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा,लगन व उनके कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें तृतीय चरण में होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी प्रदान करते हुए भरथना विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया हैं ।
इस पर मस्तुरी के पूर्व विधायक लहरिया ने कहा कि तृतीय चरण चुनाव हेतु मुझे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इटावा जिला के भरथना विधानसभा क्षेत्र की अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी ने मस्तुरी क्षेत्र का और मेरा सम्मान किया है और इसके लिए मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा ।
अपनी पार्टी के प्रति लहरिया ने के लिए पर्यवेक्षक बनाए जाने पर सबका आभार व्यक्त किया है l इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी की ओर से शुभकामनाएं दी हैं l