दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में चुना गया है जबकि पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी ने बाजी मार ली है। इसी के साथ ही सीआईएसएफ बेस्ट मार्चिंग दल के रूप में चुनी गई है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सेवाओं के बीच भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है। वहीं पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में भारतीय वायुसेना ने जीत हासिल की है। शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय संयुक्त विजेता घोषित किए गए हैं।