मंदिर में रहने वाली लड़की से रेप, पब्लिक टॉयलेट में बंदकर अधेड़ ने किया घिनौना काम

रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा शहर (Rewa City) के बिछिया थाना क्षेत्र में मंदिर में रहकर भिक्षावृत्ति करने वाली किशोरी को पब्लिक टॉयलेट में बंद कर सुलभ शौचालय (Public Toilet) के ही 50 साल के अधेड़ सफाईकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता वन स्टॉप सेंटर पहुंच कर अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को पत्र लिखा। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी राजू को चिरहुला मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *