गुजरात ‍BJP मुख्यालय में घुसकर AAP का बवाल, हिंसक झड़प में कई के सिर फूटे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अहमदाबाद। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को जमकर बवाल काटा। भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक मामले का विरोध करने के AAP की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इतालिया के नेतृत्व में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, इन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें काफी संख्या में लोग घायल हो गए। कई कार्यकर्ताओं सिर फूट गए। इस मामले में 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पर्चा लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुजरात बीजेपी के मुख्यालय में घुस गए। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ‘आप’ के कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *