फर्जी एडमिट कार्ड बनाने वाला चॉइस सेंटर का संचालक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चॉइस सेंटर के संचालक द्वारा व्यापम परीक्षा की फर्जी एडमिट कार्ड बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। मामले में जानकारी देते हुए तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि आरोपी द्वारा व्यवसायिक परीक्षा मंडल की संयुक्त सहायक ग्रेड 3 डाटा एंट्री ऑपरेटर की परीक्षा में फर्जी रूप से एडमिट कार्ड बनाया गया परीक्षा के दौरान क्यूआर कोड स्कैन करने पर एडमिट कार्ड के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिसके बाद पीड़ित द्वारा तत्काल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई और चॉइस सेंटर के संचालक निलेश देवांगन को गिरफ्तार किया गया आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 465, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *