Omicron Alert: गुजरात में नाइट कर्फ्यू, क्रिसमस और नए साल से पहले देश में लगने लगीं पाबंदियां

अहमदाबाद। क्रिसमस त्योहार और नए साल की दस्तक के साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत बढ़ती जा रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। कई राज्यों ने इसे लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

गुजरात ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर तक रात्रि कर्फ्यू बढ़ा दिया है। अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2021 की रात तक रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू का समय रात एक बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।

सरकार ने नागरिकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए क्योंकि राज्य में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चार नए मामले पाए गए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 11 पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *