इंदौर। अवैध काम करने वालों के खिलाफ इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने हथियार तस्करों के बड़े गिरोह का खुलासा किया है।
पुलिस की टीम ने मौके से 55 पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस और देसी कट्टे किए जब्त किए हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने एक महिला को 10 लाख रुपए के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि तस्कर इंदौर और आसपास के इलाकों में अवैध हथियारों को खपाते थे। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से हाई क्वालिटी के हथियार मिले हैं।