मुंगेली/लोरमी। विश्वाधारंम सौम्य एक नई उड़ान एवं स्वामी विवेकानंद समाज सेवी संस्था द्वारा विकाशखण्ड लोरमी के हायरसेकेंडरी स्कूल खपरीकला में कक्षा 9वी से 12वी तक की बालिकाओं को माहवारी मिथ्या, समस्या एवं समाधान पर सभी स्कूली बच्चियों को महावारी के समय स्वच्छता के साथ पैड का सही इस्तेमाल कैसे करते हैं इसके लिए जागरूक किया एवं सारगर्भित जानकारी प्रदान किया एवं निःशुल्क सैनेटरी पैड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत की सक्रिय सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य व सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से अपनी सजगता से भविष्य सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कार्यक्रम का नेतृत्व किया,साथ ही बच्चों को जागरूक करने के लिए गुड टच-बेड टच के विषय मे विस्तार से बताया एवं आत्मरक्षा के गुण बताया गया ।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग सुश्रीसौम्य रंजीता, श्रीमतिचुन्नी मौर्य,सरस्वती का रहा।


