कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की खदानों में कोयला के हेराफेरी के मामले में मिली शिकायत के पर गुरुवार शाम सीबीआई की टीम ने दबिश दी है। शाम से ही कोयले के स्टॉक एवं जरूरी दस्तावेजों छानबीन करने संभावना जताई जा रही है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल गेवरा में कोयला के स्टॉक में भारी गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायत पर आज शाम सीबीआई की टीम गेवरा हाऊस में दस्तक देकर कोयला के काले कारोबारियों की जमकर खबर ले रही है। बहरहाल एसईसीएल में सीबीआई की दस्तक के बाद सभी कोयला खदानों में हड़कंप मच गया है।