मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में प्रभारी मंत्री रुद्र गुरु रहेंगे मौजूद

शाम लौटने के बाद कल फिर बना दौरा कार्यक्रम,हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे

मुंगेली। कल 5 जनवरी को मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में जिले के प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के समय से मतगणना परिणाम आने के समय तक वे उपस्थित रहेंगे।

बता दें प्रभारी मंत्री रुद्र कुमार गुरु आज शाम दो घंटे के लिए मुंगेली प्रवास पर आए थे उसके बाद कल नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर फिर से दौरा कार्यक्रम बना है। यह भी बता दे जब राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस की हो गई थी उसके बाद भी बहुमत के आधार पर मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर निर्वाचित हुए थे अब उनके बर्खास्तगी के बाद भी उनके मत न भी यदि अनुपस्थित मान भी लिया जाय तब भी बहुमत भाजपा का ही है जिसके चलते भी प्रभारी मंत्री रुद्र कुमार गुरु की उपस्थिति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उसके बावजूद मुंगेली नगर पालिका में सब कुछ सत्तारूढ़ दल के हिसाब से माहौल बना देने के बावजूद मतदान में कौन दल का अध्यक्ष होगा यह कहना अभी भी मुश्किल ही समझा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *