अब इन ट्रेनों में महिलाओं को आसानी से मिलेगी बर्थ और सीट, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली/लखनऊ: रेलवे ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा प्रदान की है। अब लंबी दूरी की ट्रेनों में महिला यात्रियों के लिए बर्थ रिजर्व कर दी गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह ऐलान किया कि, लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं की आरामदायक यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने रिजर्व बर्थ निर्धारित करने सहित कई सुविधाएं शुरू की हैं।

महिलाओं के लिए अलग से आरक्षित होगी सीट

महिलाओं को ट्रेन में सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जैसे बसों और मेट्रो ट्रेन में महिलाओं की अलग से सीट आरक्षित होती हैं, उसी तरह से अब भारतीय रेलवे भी महिलाओं के लिए सीट रिजर्व करेगा।

महिला यात्रियों के लिए ही लागू होगा कोटा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बताया कि, लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर क्लास में छह बर्थ रिजर्व होंगी जबकि गरीब रथ, राजधानी, दुरंतो और पूरी तरह से एसी एक्सप्रेस ट्रेनों की 3—एसी क्लास में छह बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह कोटा महिला यात्रियों के लिए लागू होगा, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो और वे अकेले या महिलाओं के समूह के साथ यात्रा कर रही हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *