महिला की गला घोंटकर की हत्या हत्यारे मौके से फरार

रायपुर: तिल्दा इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को सूने में फेंक दिया।वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश ले रही है तिल्दा पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।

सुबह कुंती बाई साहू उम्र 50 वर्ष का शव पानी टंकी में मिला था। मृतका खपरीकला गांव की रहने वाली थी महिला राइस मिल में हमाली का काम करती थी हत्या के बाद गले में ही गमछा छोड़कर हत्यारे निकले हैं।

पुलिस के मुताबिक- 50 से 55 वर्षीय खपरी कला निवासी कुंती बाई साहू नाम की महिला का शव सिनोधा गांव के नर्सरी की पानी टंकी में मिला है मृतिका सुरेश राइस मिल में काम करती थी।

.वह अकेले रहती थी जिस जगह इसका शव मिला है उसी इलाके से वह आना जाना करती थी।मृतिका कुंती का पीएम कराया गया है।उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। इस मामले में अभी कोई क्लू नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *