मुम्बई:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं विराट कोहली और ऋषभ पंत को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने की वजह से बाहर है।
दोनों ही टीमों के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह होंगे। वहीं बड़ी खबर यह है कि चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को बाहर का रास्ता दिखाया है। दोनों ही खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।