आकलैंड/नई दिल्ली। आज 31 दिसंबर है साल का आखिरी दिन, जिसे दुनियाभर में नए साल की पूर्व संध्या के रूप में मनाया जाता है। साल 2021 को अलविदा कहने के साथ ही 2022 के स्वागत के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। बाकी सालों की तरह यह साल भी लोगों को एक नया अनुभव देकर गया है। न्यूजीलैंड के आकलैंड शहर में आतिशबाजी के साथ नए साल 2022 का स्वागत किया गया है।
0.आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में जमकर आतिशबाजी
नए साल की खुशी में आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में जमकर आतिशबाजी की जा रही है। हर साल 31 दिसंबर की मध्यरात्रि में तीन घंटे पहले से ही आतिशबाजी शो प्रदर्शित किया जा रहा है। नए साल की पूर्व संध्या पर सिडनी में ओपेरा हाउस के ऊपर का आकाश जगमग रोशनी से भर गया।