मुंबई। देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खौफ बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां मंगलवार को ओमिक्रॉन के 11 नए मरीज मिले हैं। इनमें से आठ मुंबई एयरपोर्ट पर और एक पिंपरी चिंचवड, एक उस्मानाबाद और एक नवी मुंबई में मिला है। इसी के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है।
BMC ने जारी किया ये फरमान
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर बीएमसी ने कहा है कि अब मुंबई में 200 या उससे ज्यादा लोगों की मौजूदगी के साथ किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए पहले से इजाजत लेनी होगी।