रायपुर:समसंख्यक आदेश दिनांक 13.01.2022 द्वारा समस्त राजकीय / निजी विश्वविद्यालय / शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्ययन-अध्यापन तथा परीक्षाओं के संबंध में आदेश प्रसारित किये गये थे। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 से संक्रमित प्रकरणों की संख्या में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है । अतः निम्नानुसार संशोधित आदेश प्रसारित किये जाते है :
- संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालयों / महाविद्यालयों में कार्यरत शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक अमलों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाये।
- शैक्षणिक अमलो द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित रहकर समय-सारिणी अनुसार ऑनलाईन ऑफलाईन कक्षाएं नियत समय पर लिया जाना सुनिश्चित किया जाये।
- जिले में संक्रमण दर को ध्यान रखते हुए छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये ।

04 प्रतिशत से कम संक्रमण वाले जिलों में भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये 04 प्रतिशत से अधिक संक्रमण वाले जिलो में स्थानीय प्रशासन द्वारा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी हेतु जारी निर्देश के अनुरूप कार्यवाही की जाये।
- कोविड प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा |