गरियाबंद:गरियाबंद में नक्सल मुठभेड़ की सूचना मिल रही है मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है।कई नक्सलियों के भी घायल होने की खबर मिल रही है। घायल जवान को हॉस्पिटल में एडमिट करने रायपुर से हेलीकॉप्टर रवाना कर दिया गया है. घायल जवान एसटीएफ का बताया जा रहा है।मैनपुर के कुल्हाड़ीघाट रेंज में ओडिशा सीमा से लगी पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है।
घायल जवान को मैनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने करने की तैयारी है। रायपुर से हेलीकॉप्टर रवाना किया जा चुका है पुलिस कप्तान भी मैनपुर पहुँच चुके हैं।
