रायपुर:राजधानी के दुबे कॉलोनी उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सड़क पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई आग की लपटें बहुत ही तेज थी। हादसे के वक्त कार में बैठे लोगों ने समय रहते निकल कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना मिलटने के पुलिस और फायर बिग्रेड टीम आग में काबू पा लिया। आग इतनी भयावह थी कि मिनटों में ही कार जलकर खाक हो गई।