रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पदोन्नति और नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। सरकार ने मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति उपरांत नयी पोस्टिंग दी है। डॉ. तृप्ति नागरिया रायपुर मेडिकल कॉलेज की डीन होंगी। सूची में डॉ. तृप्ति नगरिया प्रसूति एवं स्त्रीरोग, डॉ. कमल किशोर सहारे निश्चेतना विभाग और डॉ. एम. एल. गर्ग नेत्ररोग विभाग के नाम शामिल हैं।
जारी आदेश में कहा गया है की राज्य शासन एतद्द्वारा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत 3 संचालक सह प्राध्यापकों को अधिष्ठाता के पद पर, छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम-17 के तहत वेतन मेट्रिक्स लेवल-18डी में दर्शित वेतनमान रूपये 1,57,800-2,25,000 (विशेष वेतन-3,000) में पदोन्नत करते हुए उनके नाम के सम्मुख कॉलम-4 में दर्शाये गये स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से, अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।