किसान संगोष्ठी में शामिल हुए शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल-वीडियो

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तूरी: बिलासपुर जिले के मस्तूरी स्थित उद्यानिकी विभाग की अधिकारियों की बैठक में विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बाड़ी गोठान विकास कार्य की प्रगति के बारे में अधिकारियों और किसानों को विस्तार से बताया । उन्होंने क्षेत्र के लघु कृषकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कृषक जो सब्जी की खेती करते हैं, उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ के लिए कहा।

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने सभी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की। सहायक संचालक उद्यान राजेश कुमार शर्मा ने अध्यक्ष एवं बोर्ड के सभी सदस्यों को जिले में संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अध्यक्ष पटेल एवं सदस्यों ने वेद परसदा स्थित शासकीय उद्यान रोपणी एवं प्लग टाईप यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने रोपणी में उत्पादित पौधों का अवलोकन किया।

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष ने कृषक जदूनन्दन वर्मा ने गोभी जो पीला गुलाबी हरा रंग की तैयार किये गये सब्जी एवं पौधों को देखकर सराहना की। बड़े बड़े कृषकों और उद्यानकी विभाग के कर्मचारियों को कहा की इस योजना के बारे छोटे छोटे किसानों को भी लाभ देते हुए योजना को जानकारी बताए ताकि मजदूर पलायन न कर सके और अपने प्रदेश में अच्छी फसल पैदावार हो सके जिससे रोजगार बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *