एमएससी जूलॉजी के प्रोफेसर की मनमानी से परेशान छात्र/ छात्राओं ने किया प्रोफेसर का पुतला दहन

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तुरी:शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी के एमएससी जूलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भुवन सिंह राज एवं प्रोफेसर कुमारी सुमन पटेल की मनमानी।शासकीय महाविद्यालय मस्तूरी जो कि पूर्व में भी प्रिंसिपल एवं प्रोफेसरों के बीच विवादों का गढ़ रहा है वहां एक बार फिर से एमएससी जूलॉजी विभाग विवादों के घेरे में है |


जिसके अंतर्गत संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भुवन सिंह राज व मैडम सुमन पटेल के द्वारा छात्रों को शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है,अपने केबिन में बुलाकर श्री राज सर के द्वारा छात्रों से अपशब्द एवं गैर मानवीय पूर्ण तरीके से बात की गई |प्रोजेक्ट के नाम पर महंगी महंगी किताबें बाजार से खरीद कर लाने के लिए विवश किया गया, किताबें नही लाने पर प्रैक्टिकल नंबर कम करने की खुली धमकी दी गई साथ ही प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर देने की आवाज में पैसों की मांग की गई और पैसे नहीं देने की स्थिति में प्रैक्टिकल नंबर निम्न स्तर का देने की बात की जा रही है।

इसकी शिकायत प्रिंसिपल के समक्ष करने पर प्रिंसिपल के द्वारा किसी प्रकार का ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है बल्कि संबंधित प्रोफेसर को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है । इसी कड़ी में सभी छात्र और छात्राओं के द्वारा आज महाविद्यालय प्रशासन व प्रोफेसरों के खिलाफ पुतला दहन किया गया व नारेबाजी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *