साइंस कॉलेज में लगी अरपा नदी की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र

बिलासपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों पर 3 फरवरी से 5 फरवरी 2022 तक आयोजित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि में एक दिन की वृद्धि करते हुए, प्रदर्शनी को 6 फरवरी तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से शासन के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसी बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी का भी एक मॉडल रखा गया है यह मॉडल जल संसाधन विभाग बिलासपुर के द्वारा लगाया गया है।ये विकास प्रदर्शनी में बिलासपुर के अरपा प्रोजेक्ट का मॉडल है। रोशनी को देखने में लोगों की अत्यधिक भीड़ उमड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *